फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह चटख धूप, शाम की बारिश से मौसम खुशगवार

Thu, 25 Sep 2025 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पिछले चार दिन से चटख धूप के कारण गर्म हो रहा मौसम बुधवार शाम की बारिश के बाद खुशगवार हो गया। बुधवार की सुबह बीते दिनों की तरह ही तल्ख रहा और आठ बजे के बाद की धूप घर से बाहर निकले लोगों को परेशान करने लगी। हालांकि दोपहर दो बजे के आसपास बादल घिरने के बाद शाम पांच बजे के आसपास हल्की बारिश हुई। मुख्यालय पर 15 से 20 मिनट की हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश के बाद लगभग करीब किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा के कारण मौसम खुशगवार रहा। बुधवार जिले का अधिकतम तापमान 36 से घटकर 32 तो न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने छिटपुट बारिश की संभावना अगले दो दिन के लिए व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें