फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण खोला का पुल टूटा, काठमांडू मार्ग बंद

विज्ञापन
सेनौली-काठमांडू मार्ग बंद होने से रास्ते में फंसे यात्री। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अरुण खोला का पुल टूटा, काठमांडू मार्ग बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नवलपरासी जिले में स्थित अरुण खोला पुल टूट जाने से शुक्रवार की सुबह से वाहनों की आवाजाही ठप है। यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से नदी किनारे बनाई गई डायवर्जन सड़क भी पानी में बह गई। इससे मार्ग आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। सोनौली से काठमांडू जाने वाले सभी भारतीय ट्रक और अन्य छोटे-बड़े यात्री वाहन रास्ते में फंसे हैं। निकलने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एक ट्रक से अरुण खोला पुल में टक्कर लग गई। जिससे पुल टूट गया था। यातायात सुचारु करने के लिए पुल से सटे नदी किनारे वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवागमन सुचारु किया गया था लेकिन शुक्रवार की सुबह पानी के तेज बहाव की चपेट में सड़क आ गई। इससे आवागमन फिर ठप हो गया। पुलिस ने सभी सवारी गाड़ियों को कोवासोटी में रोक दिया है। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जहां दोनों तरफ घना जंगल है। .यहां दूरसंचार सेवा भी काम नहीं करती। रास्ते में सैकड़ों यात्री और पर्यटक भी फंसे हैं, जो रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे है। यातायात पुलिस इंस्पेक्टर हरि ग्वालि ने बताया कि पुल सही होने में लगभग 15 दिन लगेंगे। यात्रियों के लिए पुल से सटे अस्थायी मार्ग बनाया गया था, जो शुक्रवार को पानी के तेज बहाव से टूट गया। यात्रियों को खानपान की वस्तुएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें