फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जामुन के पेड़ से गिरा बालक,गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव में शुक्रवार को जामुन के पेड़ से गिर कर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल बालक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक पिपरपाती निवासी विजय (13) स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में जामुन के पेड़ पर चढ़ जामुन तोड़ने लगा। इसी दौरान पेड़ से अचानक नीचे गिर घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें