सभी लोग एक पौधा जरूर लगाएं: डॉ. अशोक
फोटोफरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण के फायदे संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान कालेज परिसर में पौधरोपण कर छात्रों को एक वृक्ष 10 पुत्र समान के संकल्प के साथ जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ अशोक भारतीय ने कहा कि सभी लोग एक एक पौधा जरूर लगाएं, जिससे पर्यावरण की शुद्धता में मदद हो सके। पौधों से ही पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत सभी को पौधा जरूर लगाने चाहिए। प्रबंध समिति आरएन सिंह ने कहा कि मनुष्य के लिए पौधे जरूरी हैं। इससे शुद्ध आक्सीजन मिलता हैं। कार्यक्रम के दौरान दयाल वर्मा, सतीश कुमार ने छात्रों को पौधरोपण के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ गणेश शर्मा, डॉ यशवंत राव, अभिमन्यु शर्मा, डॉ कृष्ण कुमार,डॉ भाष्कर,डॉ नईम, सरिता गौतम, डॉ अतुल किशोर शाही आदि मौजूद रहे। संवाद