फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दोनों देश आपसी तालमेल से रोकें मानव तस्करी

विज्ञापन
सोनौली बार्डर का निरीक्षण करते एसएसबी के महानिदेशक। 
विज्ञापन
सोनौली। एसएसबी महानिदेशक दिल्ली संजय सिंगल ने शुक्रवार की सुबह नेपाल सीमा स्थित सोनौली का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल के अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में सीमा की सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान एसएसबी महानिदेशक ने दोनोंं देशों की सुरक्षा एजेंसियों को आपसी तालमेल से घुसपैठ, मानव तस्करी व सामानों की तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद डीजी ने नोमैन्स लैंड का करीब 500 मीटर पैदल चलकर बारीकी से खुली सीमा का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा और समस्याओं को लेकर बातचीत भी की। पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। नेपाल के रुपनदेही जिले के एसपी सहित नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली सेना के अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सोनौली कोतवाली क्षेत्र में बन रहे इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें