फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तस्करी का सामान बरामद, तीन लाख का माल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के रूपनदेही जिले में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारत से लाया गया 3.05 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। इसमें मोबाइल कवर और कॉस्मेटिक उत्पाद शामिल हैं। पुलिस ने दोनों स्थानों से बरामद सामान को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

रूपनदेही के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका-13 से 1.17 लाख रुपये मूल्य के 738 मोबाइल कवर बरामद किए गए। वहीं, सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 से 1.87 लाख रुपये मूल्य के कॉस्मेटिक सामान जब्त किए गए। दोनों खेप भारत से तस्करी कर नेपाल लाई गई थीं। जब्त सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बेलहिया-भैरहवा कस्टम कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें