फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत- नेपाल सीमा को चुनाव के 48 घंटे पहले कर दिया जाएगा सील

विज्ञापन
भरत मणि पांडेय,जिलाधिकारी रूपनदेही।संवाद
विज्ञापन
भैरहवा (नेपाल)। चार मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर भारत- नेपाल सीमा को चुनाव के 48 घंटे पहले सील कर दिया जाएगा। यह जानकारी रुपनदेही जिला अधिकारी भरत मणि पांडेय ने दी। महराजगंज जिले में होने वाले नगर निकाय चुनाव को देखते हुए रूपनदेही जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा को चुनाव के 48 घंटे (2 मई शाम 6 बजे से 4 मई शाम 6 बजे) तक सील कर दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सीमा पर कार्य कर रही सुरक्षा एजेंसियां को निर्देश दिया गया है कि भारत में होने वाले चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। ताकि कोई अराजक तत्व चुनाव में बाधा न उत्पन्न कर सके। ऐसी स्थिति में चुनाव के दिन सीमा पर सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जिलाधिकारी का कहना है कि सीमा सील के दौरान पेट्रोलियम पदार्थ, दूध, हरी सब्जी, मछली व शव वाहन व चुनाव के दिन जिन व्यक्तियों का जहाज का टिकट है, ऐसे लोगों को जांच पड़ताल के बाद आने जाने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें