फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टायर फटने से बेकाबू हुई बोलेरो खेत में पलटी

Wed, 05 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
टायर फटने के बाद पलटी बोलेरो। 
विज्ञापन
फरेंदा/धानी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं छात्राओं से भरी बोलेरो का टायर फटने से अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में पलटने से तीन छात्राओं की मौत के बाद पूरा क्षेत्र सहम उठा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ राहगीर भी बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

धमाके के साथ टायर फटा तो बोलेरो अनियंत्रित होकर दूर जाकर पलट गई। उसमें सवार छात्राओं की चीख पुकार सुनकर काफी संख्या में जुट गए।
जानकारी के अनुसार, पुरदंरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा स्थित पारसनाथ सुज्ञान माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का धानी स्थित महेसरा राम इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र है। मंगलवार की सुबह करमहवां बुजुर्ग निवासी हाईस्कूल की 13 छात्राओं को लेकर बोलेरो चालक परीक्षा में विज्ञान का पेपर दिलाने के लिए ले जा रहा था।
परीक्षा केंद्र पहुंचने में अब कुछ ही देर का रास्ता बचा था कि अचानक बोलेरो का एक पहिया धमाके के साथ फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हुई तो तोड़ के कारण आगे का पहिया भी फट गया। इससे बोलेरो घिसटते हुए करीब सौ मीटर से अधिक दूरी पर सड़क के किनारे खेत में पलट गई।
विज्ञापन

बोलेरो में सवार छात्राएं गाड़ी के अंदर ही चिल्लाने लगीं। उसी दौरान हादसे में तीन छात्राओं की मौत से अन्य छात्राएं भी सहम गईं। उस दौरान खुद को गाड़ी से बाहर निकलने का पूरा प्रयास कर रही थीं, लेकिन कुछ छात्राएं बाहर निकल सकीं। घटना को देखकर कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसी छात्राओं को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप पर खड़ी निजी बस से घायलों को सीएचसी धानी पहुंचाया। धानी अस्पताल पर घायल छात्राओं के पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचने परिजनों की चीख पुकार से मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें