फरेंदा। आनंद नगर कस्बे के गणेश शुगर मिल परिसर में रविवार की रात में करीब 8:00 बजे एक 35 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।