फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ से फंदे से लटका मिला महिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के मुखर्जी नगर वार्ड मंगल छपरा में गांव के बगीचे में पेड़ से फंदे से लटका एक महिला शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुखर्जी नगर वार्ड मंगल छपरा गांव निवासी बृजलाल और उसकी पत्नी शीला गौड़ मेहनत-मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। शीला, पति के नशे की लत से परेशान रहती थी। पति अक्सर नशे में घर पहुंचता था। इसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की रात में पति नशे की हालत में घर पहुंचा। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद शीला घर से बाहर निकल गई। बच्चों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घर के बगल में स्थित बागीचे में उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। इसी बीच रात में किसी ने पुलिस को फाेन कर महिला का शव फंदे से लटकने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि मेहनत मजदूरी कर उसने किसी तरह वह अपनी बड़ी बेटी कोमल की शादी कर दी है। दो बेटे रोशन और लवकुश माता-पिता के काम में हाथ बंटाते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि नशे को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। शायद इसी से आजिज आकर शीला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें