फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटकता मिला बीमार अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में सोमवार दोपहर घर के अंदर 55 वर्षीय परमानंद का शव कुंडी से लटकता मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता बुल्ला ने बताया कि परमानंद काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को वह घर में अकेले थे। गांव से घूमकर लौटने पर उन्होंने बेटे को फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाया। परमानंद की पत्नी की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनका बड़ा बेटा चंदन बंगलौर में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा कुशीनगर के मथौली में रिश्तेदारी में गया हुआ था।
कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें