फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भुसौला में मिला 28 वर्षीय युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय युवक का शव घर के भुसौला में मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया। सीओ सदर अंकुर गौतम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर निवासी रामू गुप्ता चेन्नई की एक फैक्ट्री में काम करता था। करीब तीन माह पहले वह घर आया था। पत्नी सरिता और मां शशिकला ने बताया कि रामू को शराब पीने की लत थी। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा और दरवाजा पीटने लगा। डर के कारण परिजन ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने ईंट से कई बार दरवाजे पर वार किया।
इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए घर के बगल में बने चारा-भूसा रखने वाले भुसौला में चला गया। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह उन्होंने उसे चादर ओढ़कर जमीन पर लेटा देखा। काफी देर तक नहीं उठने पर उसे जगाने का प्रयास किया तो उसकी मौत होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

रामू के परिवार में पत्नी के अलावा छह साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। घटना की सूचना पर सीओ सदर अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें