फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाढ़ में नाव पलटी, तीन लोगों का रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा के खुटहवा में सोमवार देर रात बाढ़ के पानी के बीच तीन लोगों को लेकर जा रही नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि नाव सवार तीनों लोग तैरना जानते थे। वे तैरकर ऊंचे स्थान पर पहुंचे और घटना की सूचना आपदा प्रबंधन ग्रुप में दी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक भारतेंदु मिश्र ने बताया कि जंगल के बीच राजन नामक व्यक्ति की नाव पलट गई थी। नाव में तीन लोग सवार थे। तीनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। नाव पलटने और लोगों के लापता होने की सूचना से गांव में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था। सुरक्षा टीम की सक्रियता से समय रहते सभी का सफल रेस्क्यू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें