फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीडीओ के खिलाफ वायरल पोस्ट पर ब्लॉककर्मी नाराज, जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
लगाए गए आरोप आपत्तिजनक, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

ब्लॉककर्मियों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की
परतावल। खंड विकास अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट को लेकर ब्लॉक कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को महिला और पुरुष कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यालय में विरोध जताते हुए पोस्ट में लगाए गए आरोपों को गंभीर और आपत्तिजनक बताया। खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला से संबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें बीडीओ पर विकासखंड की महिला कर्मचारियों को देर रात करीब 12 बजे तक फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्यालय समय समाप्त होने के बाद महिला कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है और उन्हें झांसे में लेकर सार्वजनिक स्थानों पर साथ घूमने और खरीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है। वायरल पोस्ट का विरोध करने वाले कर्मचारियों में राकेश कृष्ण त्रिपाठी, रामरतन यादव, अजय सिंह, रोशन, अखिलेश, दिनेश, निहाल आदि हैं।
विज्ञापन




खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनकी छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह मामले की हर स्तर से निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें