गांधी जयंती के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय फरेंदा बुजुर्ग में एक कार्यक्रम आयोजित कर ब्लॉक प्रमुख ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मौके पर लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने क्षेत्र के मेधावी छात्र प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र दुर्गेश, अमितकुमार, विकास, आकाश, पवन, अब्दुल ओहाब, नचिकेता, प्रिंस और रामअशीष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने कहा कि गांधी जी हमेशा सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलते रहे। ग्राम प्रधान सीताराम यादव ने छात्रो को साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जायसवाल, दिनेश कुमार, अंबुज शाही, रामदवन, महेश कुमार, विनोद मद्धेशिया,पूनम वरूण आदि लोग रहे।