महराजगंज। जिले में अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन व स्कूली बच्चों सहित बुजुर्गों को निशुल्क चश्मा वितरण की सुस्त गति से चल रही है।
जानकारी के अनुसार, जिले में अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 26,000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। केवल 4,216 निशुल्क ऑपरेशन किए गए हैं, जो कुल लक्ष्य का मात्र 16 प्रतिशत है।
यह आंकड़ा दर्शाता है कि पांच महीनों में भी कार्यक्रम अपनी गति नहीं पकड़ सका है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रचार-प्रसार की कमी और जागरूकता अभियानों का अभाव इसकी प्रमुख वजह है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों को इस योजना की जानकारी ही नहीं है, जिसके कारण वे इसका लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं।
इसी तरह, स्कूली बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरण के लिए 2,600 का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अगस्त माह तक केवल 460 बच्चों को ही चश्मे वितरित किए गए हैं, जो लक्ष्य का करीब 18 प्रतिशत है। संवाद