फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद ग्रामोद्योग को करें ब्लैक लिस्ट : डीएम

Mon, 29 Jul 2024 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। कार्य में शिथिलता बरतने पर आनंद ग्रामोद्योग को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदायी संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि तीनों संस्थाएं अपने सभी परियोजनाओं को सितंबर के अंत तक पूर्ण कर लें।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, हाइड्रो टेस्ट और ओएचटी टेस्ट की रिपोर्ट नियमित तौर पर उनके और मुख्य विकास अधिकारी के पास प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण और जलापूर्ति की स्थिति का सत्यापन जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम से करवाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्युत संयोजन के लिए विद्युत विभाग को अगले माह के अंत तक आगणन रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने जेएमसी को इसके लिए जरूरी भुगतान को ससमय करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जेएमसी और रिथविक को अपनी परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समयसीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनल्टी की कार्रवाई करें।
जल जीवन मिशन के संदर्भ में जन जागरूकता के कार्य में शिथिलता बरतने पर आनंद ग्रामोद्योग को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें