फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामआशीष ने बिजली विभाग की नीतियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा किसानों और अन्य विद्युत उपभोक्ताओं को जबरन स्मार्ट मीटर लगवाया जा रहा है। प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा बिजली बिल भुगतान के नाम पर धन उगाही को रोका जाय। जनपद की जर्जर सड़कों की मरम्मत से जुड़ी थी। किसानों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग को हर वर्ष सड़कों की पैकिंग, पैचिंग और मरम्मत के लिए पर्याप्त धनराशि मिलती है, लेकिन विभागीय अधिकारी चहेते ठेकेदारों के माध्यम से कार्यों में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इस दौरान मुराली प्रसाद, बेचू, पृथ्वी, जगदीश, वकील खान, रामहित यादव, रामकिशुन, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें