फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवा में भाजपा ने लगाई चौपाल

Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : vinod gupta
विज्ञापन
महराजगंज में  भाजपा के कार्यक्रम ग्रामोदय से भारत उदय के तहत सिसवा विधानसभा क्षेत्र के करमही में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाकर खड़ा करने एवं देश की आर्थिक प्रगति एवं विकास के साथ ही गरीब, किसान मजदूर, नौजवानों के विकास उद्योग एक कौशल विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनसेवा का वृहद अभियान है ग्रामोदय से भारत उदय। गांवों का देश है भारत। भारत की आत्मा गांव की मिट्टी में बसती है। गांव का विकास होगा तो देश का विकास स्वयं होगा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए भाजपा ने डॉ. अंबेडकर जयंती से इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के कल्याणार्थ महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। अध्यक्षता सिसवा देहात मंडल के उपाध्यक्ष नंदलाल पटेल ने की। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सुनील राव, संजय पांडेय, निर्मला देवी, संजय पांडेय, जगदीश मिश्रा, उत्तीचंद चौधरी, बेचई प्रसाद ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें