फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोस्टर के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Apr 2025 05:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए पोस्टर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीरों को आधा-आधा काटकर जोड़ने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। बुधवार को इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा की सपा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र से आधा चेहरा काटकर उसमें अखिलेश यादव का आधा चेहरा जोड़कर उनका अपमान किया है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए विधायक न अखिलेश यादव पर दलित विरोधी रवैये का आरोप लगाया है और माफी की मांग की।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक तस्वीर को लेकर निशाना साधा, जिसमें बाबा साहब आंबेडकर और अखिलेश यादव का आधा-आधा चेहरा दिखाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह तस्वीर आंबेडकर का अपमान है, जिन्हें संविधान निर्माता और खास तौर पर दलितों के बीच एक आदर्श माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सपा मुखिया को लगता है कि यह तस्वीर उन्हें दलितों का वोट दिलाएगी तो वह भ्रम में हैं। उन्होंने कहा कि सपा उसी कांग्रेस की सहयोगी है, जिसने दो-दो चुनावों में आंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी।
इसके पूर्व आंबेडकर पार्क में स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नगर में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर जिस पर नारा था आंबेडकर के सम्मान में भाजपा मैदान में, अखिलेश यादव के विरोध में नारे लगाते हुए भ्रमण किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, चेयरमैन राजेश जायसवाल, सतीश मधेशिया, अजय मधेशिया, डॉ. शांति शरण मिश्रा, चेयरमैन राजेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, भीम प्रसाद, परदेसी रविदास, डॉ. शांति शरण मिश्रा, कृष्ण गोपाल जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें