फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइलेंसर से फायरिंग की आवाज निकालने पर बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय पुलिस ने जयहिंद चौराहा के पास से सोमवार की देर शाम साइलेंसर से फायरिंग की तेज आवाज निकालने वाली बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम वह भ्रमण पर निकले थे। कस्बे के गांधी चौक से आगे बढ़े तो एक बाइक सवार साइलेंसर से फायरिंग की आवाज निकालने लगा। उसे जयहिंद चौराहा के पास पकड़ लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि चालक बाइक की साइलेंसर को मोडिफाइड कराया गया था, जोकि यातायात नियम का उल्लंघन है। साथ ही साइलेंसर से निकलती फायरिंग की तेज आवाज हृदय रोगियों के लिए घातक भी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि उक्त बाइक को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। यदि कोई भी वाहन नियम के विपरीत संचालित होता पाया गया तो वाहन को सीज करते हुए संबंधित वाहन स्वामी के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें