फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Tue, 28 Jan 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड के बीजापार में सोमवार की सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इंदिरा नगर वार्ड के बीजापार कर्बला टोला निवासी शहजाद 23 अपने साले मोनू के साथ चौराहे पर चाय पीकर घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही अपने घर से कुछ दूरी पर पहुंचे की तभी गेरमा की ओर से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। ट्रैक्टर ट्राॅली व चालक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।


मोनू को अगले महीने जाना था दुबई
मोनू को 16 फरवरी को दुबई के लिए रवाना होना था, पर उसके पहले ही सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मोनू दुबई में नौकरी के लिए आठ माह से प्रयास कर रहा था। 16 फरवरी के लिए उसका वीजा और जहाज का टिकट आरक्षित हो गया था। लेकिन, होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। सोमवार की सुबह अपने जीजा शहजाद के साथ चाय पीने चौराहे पर चला गया और दुर्घटना में उसकी मौत हो गईं। मोनू के पिता शाबिर की आंखें डबडबा जा रही थीं, उन्होंने बताया कि बेटा पहले हैदराबाद में पेंटिंग का काम करता था, दो तीन महीने पहले घर आया और वीजा टिकट का जुगाड़ किया और तब लगा कि बेटा दुबई में कमाई कर हमारी गरीबी दूर करेगा, पर ये सपना सच होने की जगह बेटे की लाश को देखना पड़ा। मोनू का बहनोई भी भठ्ठे पर मेहनत मजदूरी कर के अपने दो मासूम बेटियों सहित परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें