महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के सिसवा निचलौल मार्ग पर शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के जमुई कला गांव के रहने वाले धर्मेंद्र पत्नी सुधा (24) को बाइक से लेकर निचलौल आ रहे थे। इसी बीच रामपुरवा गांव के पास सब्जी लदी एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। जिस दौरान बाइक सवार सुधा घायल हो गई। राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद