निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित मदनपुरा गांव के पास बुधवार दोपहर में सड़क हादसे में बाइक सवार मां, बेटी सहित चार लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, थाना परसा मलिक क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी भारद्वाज पांडेय (27) पत्नी सुनैना (25) बेटी पीहू (2) व छोटी चार माह को बाइक से लेकर ससुराल बसवार गांव थाना चौक से घर लौट रहे थे। अभी वह निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित मदनपुरा गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे चारों घायल हो गए। सुनैना व बेटी छोटी की हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद