सोनौली। स्थानीय कस्बे में रोडवेज बस डिपो के पास शनिवार शाम रोडवेज की एक बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, दुर्घटना के बाद घायल युवक और बस चालक के बीच इलाज एवं बाइक की मरम्मत के खर्च को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक बढ़ने से सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात को सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार रविंद्र मगर निवासी नेपाल को मामूली चोटें आई थीं। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, जिसके बाद मामला समाप्त हो गया।