पनियरा। थाना क्षेत्र के पनियरा-मुजुरी मार्ग पर चौरी तिराहे पर मंगलवार की शाम करीब चार ग्राम पंचायत गिरगीटियां टोला बरगदवा निवासी कैलाश सिंह (65) को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को चालक सहित कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए भिजवाया गया है।