महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बासपार बैजौली बाजार टोला में मारपीट का मामला सामने आया है।
घायल युवक के पिता सुनील शर्मा ने थाना कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही शिवम वर्मा ने उनके बेटे नित्या (छोटू) को मारपीट कर घायल कर दिया। सुनील ने बताया कि घटना के दौरान शिवम वर्मा ने नित्या पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी शिवम वर्मा निवासी बासपार बैजौली पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।