फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Fri, 22 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर रूनुआ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रामजीत पासवान (50 साल) घर से बाइक से रूनुआ स्थित बैंक में किसी काम से जा रहा था। बैंक के पास पीछे से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। जिसमें उसको गंभीर चोटे आईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया, जहां चिकित्सक ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की पांच बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें