ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार की मौत
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नटवां जंगल में ट्रैक्टर की चपेट में आए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। नटवा जंगल निवासी रामप्रसाद (50) बुधवार को अपनी मोटरसाइकिल से बिलरुआ टोले की तरफ जा रहे थे।
सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए जिससे रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन -फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।