फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिट्टी लदी डंपर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर टिमटिमवापुर टोले के पास विपरीत दिशा से आ रही मिट्टी लदी डंपर ने परतावल से श्यामदेउरवां की तरफ जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस को दी। एंबुलेंस के सहयोग से उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मिट्टी लदे डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसा उर्फ परसौना निवासी जितेंद्र निषाद 30 परिवार के भरण पोषण के लिए विदेश गए थे। बुधवार को सुबह वह वापस आए थे। विदेश से लाए गए कुछ सामान वह मामा के घर अमवा पहुंचाने गए थे। रात लगभग 6:30 बजे वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। अभी वह श्यामदेउरवां के टिमटिमवा टोला के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही मिट्टी लदी डंपर ने ठोकर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ठोकर लगने के बाद डंपर चालक मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को सीएचसी परतावल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी सुनीता, बेटे शिवम व आर्यन अन्य परिजनों के साथ सीएचसी परतावल पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें