परतावल। परतावल-महराजगंज मार्ग पर मंगलवार को छपिया के पास एक युवक की बाइक ट्रक से टकरा गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोगरी निवासी रंजीत कुमार बाइक से अपनी ससुराल हरपुर तिवारी जा रहा था। परतावल– महराजगंज मार्ग पर छपिया के पास सुबह करीब छह बजे उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी परतावल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर युवक के घरवाले परतावल सीएचसी पर पहुंचे गए थे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।