फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे डेढ़ लाख वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए शासन की ओर से निर्देश हैं। इसके बाद भी जिले में डेढ़ लाख वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। जिले में कुल 3,67,356 सक्रिय संचालित वाहन हैं। इसमें करीब 1,16,106 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जा चुके हैं। करीब 30 से अधिक वाहन कट चुके है। अभी करीब 1,50,000 से अधिक वाहन हअना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसके बाद वाहन के संचालक अपने वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगा रहे हैं। संभागीय निरीक्षक ने बताया कि पहली बार बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के पकड़े जाने पर में 5000 रुपये, दूसरी बार में 10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वाहन चालक अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट स्टाल करा लें, जिससे चालन नहीं होगा। सड़क पर वाहन चलाते समय किसी प्रकार से नियमों की अनदेखी न करें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।

किसी भी दशा में बाइक पर तीन सवारी न चलें
एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि किसी भी दशा में बाइक पर तीन सवारी न चलें। वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। बिना हेलमेट के बाइक का संचालन न करें। सड़कों पर जांच बढ़ाई जा रही है, जिससे नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें