मिठौरा। मिठौरा से सिंदुरियां जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
ग्राम सभा परसामीर स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क के बीच में कई स्थानों पर चौड़ा गड्ढा हो जाने राहगीरों को परेशानी होती है। सिंदुरिया सड़क टोला निवासी नरसिंह गुप्ता, प्रदुम्न चौधरी, रामकेश, राम सजन ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद