फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 12वीं में बाइक की मिस्त्री का बेटा तो 10वीं में शिक्षक की बेटी टाॅपर

Mon, 15 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा में जिले में पहला स्थान पाने पर अंशु गौड़ को मिठाई खिलाते उनकी माता रीता गौड़ बहन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम आने के बाद उछले विद्यार्थी, परिजनों ने किया खुशी का इजहार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आईसीएसई 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम रविवार को आते ही बेहतर अंक पाने वाले विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। 12वीं में बाइक मिस्त्री का बेटा अंशु गौड़ 93.25 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहले स्थान पर है। 10वीं में निजी स्कूल के शिक्षक की बेटी आबिया 98.6 प्रतिशत अंक के साथ जिला टाॅपर बनी हैं।
लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सुरेश कुमार ने बताया कि 10वीं में हर्ष श्रीवास्तव 97.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर हैं। अर्चना पटेल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। 10वीं में टाॅप थ्री में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। स्कूल का 100 प्रतिशत परिणाम आया है। 10वीं में होली क्रॉस स्कूल नौतनवां में अभिजीत कौशल 96.6, प्रत्युष द्विवेदी 96, अभिषेक वरुण 94.8, आशीष गुप्ता 94.6, आयुष कुमार 94.2, अब्दुल्लाह अख्तर 93.8, जिज्ञास कौशल 92.8, नितिन लाल 92.6, दिव्यांशिका जयसवाल 91.8, अभ्यास जायसवाल 91.8, सरवत जहां 91.8, मनप्रीत सिंह छाबड़ा 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में अंशु गौड़ 93.25, समृद्धि 92.5, अल्तमश अहमद 90.25, अनमोल सराफ के अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। परिणाम आने के बाद वीरेंद्र कुमार, शैलेश गुप्ता, निधिश थॉमस, आशुतोष शर्मा, संतोष जायसवाल, सुधीर यादव, समीना आबिद, मनमीत सिंह, सिस्टर माली, सिस्टर सेबेस्टी आदि ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें