फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल जुलूस निकाला, नारेबाजी की

Sat, 16 Jul 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ महराजगंज
विज्ञापन
‌‌‌ विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार और कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों ने अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के नीतियों की निंदा किया। व्यापारियों ने  विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर दो बजे नगर के व्यापारी व युवा कस्बे के श्री श्याम मंदिर स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में मोटरसाइकिल से फलमंडी, सब्जी मंडी रोड, स्टेट चौक,  श्री रामजानकी मंदिर रोड, अमरपुरवां, गोपाल नगर, पुरानी पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन रोड सहित पूरे नगर का भ्रमण किया। 
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार ने कहा कि बेतहाशा हो रही विद्युत कटौती  से नगर व आसपास के क्षेत्रों में लोग परेशान हैं। बिजली आम से लेकर खास तक हर व्यक्ति की जरूरत है। मगर सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया ने कहा कि विभाग ने नगर क्षेत्र  को 14 घंटे का शेड्यूल निर्धारित किया है लेकिन महज 5 से 6 घंटे ही  विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। जिससे लोगों को सांसत झेलनी पड़ रही है।

विभाग बिजली बिल तो वसूल रहा है मगर आपूर्ति से कोई वास्ता नहीं है। यदि अघोषित विद्युत कटौती पर अंकुश नहीं लगा तो व्यापारियों के सहयोग से वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर  मुन्ना लाल श्रीवास्तव, वंशी जायसवाल, रेशू मद्धेशिया, आदर्श अग्रवाल,  विक्की रौनियार, बृजेश दूबे, शेखर केशरी, गणेश विश्वकर्मा, विनोद मद्धेशिया, विपिन जायसवाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें