फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराई बाइक,एक की मौत

Wed, 08 Nov 2017 01:13 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पोल से टकराई बाइक,एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल टिकुलहियां मार्ग पर सोमवार की रात बाइक से अपने घर चिउटहां जाते समय बिजली के पोल से टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
चिउटहां निवासी आकाश वर्मा अपने मित्र आदित्य पांडेय के साथ सोमवार को निचलौल बाजार करने आए थे। आकाश चिउटहां में कपड़ा की दुकान खोलने के लिये शो रूम बनवा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले सूरत से कपड़े खरीद कर लाए थे। अगले सप्ताह कपड़े के दुकान का उद्घाटन है। इसी सिलसिले में वह निचलौल निमंत्रण पत्र छपवाने के लिए आए थे। रात में वापस लौटते समय करीब 10 बजे ओबरी गांव के निकट निचलौल चिउटहां मार्ग पर बाइक एक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल के तीन टुकड़े हो गए और आकाश (21) की मौत मौके पर हो गई। उसका मित्र आदित्य पांडेय घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल आदित्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि बाइक चला रहे आकाश ने हेलमेट नहीं पहना था। इस सबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि अत्यधिक तेज गति से बाइक चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें