फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 उपभोक्ताओं की बिजली कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
35 उपभोक्ताओं की बिजली कटी
विज्ञापन

- नगर के विभिन्न वार्डों में टीम ने बकाया जमा न करने के कारण की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विद्युत निगम व विजिलेंस टीम ने बुधवार को बिजली बिल जमा न करने वाले 35 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काट दी। ये सभी दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदार हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम व विजिलेंस टीम द्वारा नगर में बिना विद्युत बिल जमा किए बिजली का उपभोग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो दस हजार से अधिक के बकाएदार हैं तथा लंबे समय से अपने बकाया धनराशि को जमा नहीं कर रहे हैं। विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी आलोक रंजन के नेतृत्व में पहुंची विजिलेंस टीम व अवर अभियंता आलोक कुमार ने बुधवार को हनुमानगढ़ी, सरोजनी नगर तथा लोहिया नगर वार्ड में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 35 लोगों की बिजली काटी गई। अवर अभियंता ने बताया कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें