फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिनी बैंक लूट के छह आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जून को घोड़हवा चौराहे पर मिनी बैंक में असलहे के दम पर हुई थी लूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। पुलिस ने शहर के घोड़हवा चौराहे पर स्थित मिनी बैंक से दिनदहाड़े असलहे के दम पर नकदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन की लूट करने वाले छह आरोपियों के खिलाफ सोमवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। इसमें दो आरोपी गोरखपुर, तीन महराजगंज और एक कुशीनगर का है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि 16 जून को दिनदहाड़े शहर के घोड़हवा चौराहे पर स्थित मिनी बैंक से असलहे के दम पर नकदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन की लूट की गई थी। पुलिस ने 29 जुलाई को करमहिया जंगल के पास से एक लुटेरे को तमंचा और कारतूस के अलावा 14 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि दस हजार रुपये के इनामी लुटेरे को मुखबिर की सूचना पर झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित चमनगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अन्य लुटेरों को मदनपुरा गांव के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लुटेरों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में आरोपी जिला कारागार जेल में हैं। आगे इन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ चोरी, लूट, अवैध धंधा, तस्करी सहित अन्य वारदातों को अंजाम दिया है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज जिले के चिलुआताल, रामगढ़ताल, शाहपुर, रामकोला, सिंदुरिया, घुघली, निचलौल में करीब 9 केस दर्ज है। आरोपियों ने अवैध तरीके से आर्थिक लाभ कमाने के साथ ही संपत्तियां अर्जित की है। उच्चाधिकारियों के संस्तुति के बाद आरोपी राजकुमार सिंह निवासी हृदयपट्टी थाना मधुवन जमपद मऊ वर्तमान निवासी भगवानपुर थाना चिलुआताल, धन्नजय चौहान निवासी पुरानी अशुरन चुंगी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर,संजय चौहान, रामू हरिजन और सचिन चौहान उर्फ प्रधान निवासी पोखरभिंडा थाना फरेंदा जनपद महराजगंज, मनीष यादव निवासी मंडार विंदवलिया थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें