श्रम विभाग की ओर से सदर विधायक ने मजदूरो में साइकिलें बांटी।
- फोटो : विनोद गुप्ता
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को श्रम विभाग के तरफ से निर्माण श्रमिकों को पांच सौ साइकिलें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदामा प्रसाद रहे। साइकिल वितरण के दौरान विधायक ने कहा कि साइकिल वितरण मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। परिवार के हितों का ध्यान रखते हुए योजनाओं का लाभ सपा सरकार दे रही है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एके अग्निहोत्री, रविन्द्र वर्मा, सहायक लेखाकार अमित, कम्प्यूटर सहायक शैलेन्द्र, अनूप पांडेय व अवधेश मिश्रा उपस्थित रहे।