भुवनी की बालिकाओं ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को घुघली ब्लॉक के डीएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग के वॉलीबॉल मुकाबले में भुवनी की टीम ने पहला तथा अमवा भैंसी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत विधा के खेल में भी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में मोनिका ने पहला, संचिता ने दूसरा व लक्ष्मी मद्धेशिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अभिषेक प्रजापति ने पहला, अमित कन्नौजिया ने दूसरा व करन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग गोला क्षेपण में ऋतुराज सिंह ने पहला, आकाश ने दूसरा व भिसून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में खुशी यादव ने पहला, मेनका ने दूूसरा व स्तुति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में आंचल शर्मा ने पहला, जागृति ने दूसरा तथा मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में मिथुन कुशवाहा ने पहला, शेखर सैनी ने दूूसरा व हजरत अली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग में शंभू यादव ने पहला, परमेश्वर ने दूसरा तथा अजय यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में किरन सिंह ने पहला, साधना गुप्ता ने दूसरा तथा नीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीकिशुन सिंह ने किया। खिलाड़ियों को पुरस्कार करते हुए खेल शिक्षक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि युवा खेल को कैरियर के रूप में प्रयोग करें। इस दौरान विवेक वर्मा, मिथिलेश, राममूरत, चंदन गुप्ता, अखिलेश चौधरी, युगुल किशोर , उमेश, नागेंद्र, दीपक व हीरा आदि मौजूद रहे।
वहीं बालक वर्ग कुश्ती 45 किलो में राजन चौधरी, 55 किलो में फूलबदन, 60 किलो में मिथुन एवं 70 किलो में मनोज गुप्ता तथा बालिका वर्ग में 40 किलो में रोशनी पटेल, 45 किलो में करिश्मा सिंह, 50 किलो में भोली एवं 55 किलो में गुंजा ने पहला स्थान प्राप्त किया।