मातारानी रूमाली देवी महिला महाविद्यालय नदुआ-बाजार में बुधवार का दिन भोजपुरी फिल्मों की चर्चित नायिका पाखी हेगड़े के नाम रहा । लगभग 55 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाली पाखी जनपद में अपनी सांस्कृतिक यात्रा के क्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक डा.घनश्याम पांडेय के अनुरोध पर पहुंची थीं।
इसके पहले नगर में भाजपा नेता कृष्णगोपाल जायसवाल के आवास पर पहुंची और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे महिलाओं पर कई फिल्में बना चुकी हैं।
अपने सम्बोधन में अभिनेत्री ने अपने बचपन की यादों और कठिनाइयों को छात्राओं से साझा करते हुए कहा कि पिता का साया उठ जाने के बाद गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ा । लेकिन अपने मनोबल को मैंने कभी गिरने नहीं दिया । उन्होंने छात्राओं से एक बड़े लक्ष्य को लेकर चलने की सलाह दी ।
अपने उद्बोधन में प्रमोद कुमार गुप्त ने जनपद के सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण बनाने में विद्यालयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विशेषकर महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या स्नेहलता द्विवेदी ने सिने तारिका को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक धर्मेन्द्र यादव, प्रदीप प्रसाद, दुर्विजय पटेल, संतोष कुमार गुप्ता सहित जनपद के अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे ।
संस्थापक प्रबंधक डॉ. घनश्याम पांडेय ने संबोधित करते हुए सभी को अपनी मानसिक-बौद्धिक क्षमता के संवर्धन के लिए आमंत्रित किया।
धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार यादव ने किया तथा संचालन महाविद्यालय की प्राचार्या स्नेहलता द्विवेदी ने किया। इस दौरान कई गण्यमान्य मौजूद रहे।