मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखेगी भाकियू
- फोटो : अमर उजाला
महराजगज (ब्यूरो)। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) का धरना कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए 25 दिसंबर से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जा रहा है। लेकिन अब तक जिला स्तरीय अधिकारियों ने सुध नहीं ली। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।इस मौके पर बाबूलाल चौहान, राजकिशोर, बनारसी, प्रमोद चौधरी, श्रीकांत चौधरी, दुर्गावती, शांति, जनार्दन, सरोज पांडेय, राजेश धूरिया, बलराम साहू, जतन, पथरू, सुशीला, मुन्ना गुप्ता, सुदामा चौहान, दयानंद दुबे, चंद्रिका, भगत, आधारे, गुड्डू, शीला सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।