फरेन्दा। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने आयोजित हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद नौ मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी फरेन्दा को सौंपा गया।
मण्डल अध्यक्ष जगराम चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है जबकि बरसात न होने से धान की फसल सूख रही है। इससे किसानों के समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है। क्षेत्र में कुछ ही घंटे बिजली सप्लाई होने के कारण किसानों की समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने गांवों को 18 घंटे बिजली देने की मांग की।
उन्होंने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर घटतौली रोकने के लिए बड़ा कांटा लगवाने की मांग भी की। पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष हैदर अली ने शासन की मंशा के अनुरूप राशन कार्ड उपलब्ध कराने, किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान किए जाने आदि की मांग की। इस दौरान कुलदीप सिंह, घनश्याम गुप्ता, रामपाल, अमेरिका, भुलेश्वर, ब्रिज लाल, रामनेवास, रामहित आदि मौजूद रहे।