फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है भारतीय एकलव्य पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय एकलव्य पार्टी की मासिक बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष राम भवन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सदस्यों के बीच समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन




बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम भवन गुप्ता ने कहा कि भारतीय एकलव्य पार्टी समाज के पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे पार्टी के विचारों को घर-घर पहुंचाएं और जनता के बीच जागरूकता फैलाएं। रामभवन गुप्ता ने विशेष रूप से 2 मार्च को प्रस्तावित अभय चालीसा झांकी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक भव्य आयोजन होगा।



उन्होंने विस्तार से बताया कि अभय चालीसा झांकी कलक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इस झांकी के माध्यम से न केवल धार्मिक उत्साह का प्रसार होगा बल्कि पार्टी के सामाजिक उद्देश्यों, विकास योजनाओं और संगठन की उपलब्धियों के बारे में आम जनता को अवगत कराया जाएगा। बैठक में रामनेन, भोला, सुरेश सिंह निषाद, चिंटू सिंह निषाद, सुरेश सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें