फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीजल बढ़ोतरी के खिलाफ भाकियू ने शुरू की विरोध यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने सब्सिडी युक्त डीजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की
विज्ञापन

महराजगंज। डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को विरोध यात्रा शुरू की। भाकियू के जिलाध्यक्ष रामअशीष की अगुवाई में किसानों ने पनियरा ब्लॉक से विरोध यात्रा की शुरुआत की। किसानों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
किसानों को संबोधित करते हुए रामअशीष ने कहा कि वैश्विक हालात से किसानों का कोई लेना-देना नहीं है। किसानों के धान की नर्सरी सूख रही है। आगे रोपाई करनी है लेकिन इस महत्वपूर्ण समय में डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। महंगा डीजल उत्पादन मूल्य में इजाफा करेगा, इससे किसानों की आमदनी घटेगी। उन्होंने सरकार से किसानों को सब्सिडी युक्त डीजल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह यात्रा दो दिन तक जनपद भ्रमण के बाद बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचेगी। मंगलवार की रात यात्रा में शामिल किसान पदाधिकारियों ने खुटहां के लखरहिया में विश्राम किया। जिलाध्यक्ष ने बताया बुधवार यह यात्रा पकड़ी नौनिया तक जाएगी और बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचेगी। यात्रा में रंजीत पासवान, गौरव पटेल, नरेश महतो, कोदई, हरिहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें