फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- 2011 और 2014 में आवासीय पट्टा पर कब्जा नहीं मिलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के जिला इकाई पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर मंगलवार को जिलाधिकारी को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2011 व 2014 में आवासीय पट्टा पर लोगों को कब्जा नहीं मिला है।
संगठन के जिला महासचिव रामअशीष ने कहा कि पनियरा ब्लॉक के मुजुरी चौराहे से बैदा नहर पर प्रधानमंत्री योजना से सड़क बनाई गई है, जो मानक के विपरित है। जगह-जगह नाली नहीं बनी है। सड़क पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मुजुरी में सिंचाई डाक बंगला का सुंदरीकरण मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। इस दौरान चंद्रावती, रामहित, धीरज, पूनम, सीता राम, इंद्रभान, जगदीश, जयराम, प्रहलाद, सावित्री सीता, चंपा, शांती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें