फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से मिलेगा पीड़ितों को न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील सभागार में सोमवार दोपहर बार और बेंच की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी। बैठक में अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने आमजन को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ितों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। अधिवक्ता प्रशासन और आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। उनके प्रयास से न्याय की प्रक्रिया सरल और सुगम बन सकती है।
नायब तहसीलदार सुदेव पटेल और उदयराज रत्ना ने अधिवक्ता संघ से आगे भी सहयोग बनाए रखने की अपील की। कहा कि आपसी सामंजस्य से आमजन का प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि आमजन को न्याय के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सभी अधिवक्ता पूरी जिम्मेदारी से प्रयासरत हैं। उन्होंने प्रशासन से भी निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। कहा कि दोनों पक्षों के बीच बेहतर तालमेल से ही न्यायिक कार्यों का सुचारु संचालन संभव है।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, विभूति यादव, साधुशरण मिश्र, महेंद्र त्रिपाठी, रवींद्र त्रिपाठी, योगेंद्र श्रीवास्तव, अमित सिंह और आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें