फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो दिन से अंधेरे में बेलभरिया, बिजली विभाग की टीम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहां। विकासखंड सिसवा के ग्राम सभा बेलभरिया में 11 हजार वोल्ट का तार जलकर टूटने से पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद विभागीय स्तर पर समस्या के समाधान में देरी की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अवर अभियंता कामतानाथ ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि दिनभर टीम के आने का इंतजार किया गया लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। देर शाम कुछ कर्मचारी पहुंचे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीण दिनेश पांडे, पन्नालाल गुप्ता, पप्पू भारती, लहरी गोंड, कैलाश यादव, प्रद्युम्न दुबे, हरिकेश यादव, मुस्ताक अली और मजनू अली ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के बीच दो दिन से बिजली नहीं होने से घरों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। बच्चों की पढ़ाई, भोजन बनाने और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें