फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल व सीएचसी के बेड पर हर दिन मिलेगी अलग रंग की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक दिन बिछाई जाएगी अलग-अलग रंग की बेडशीट
विज्ञापन


जेम पोर्टल पर शीघ्र अपलोड की जाएगी निविदा
महराजगंज। आने वाले दिनों में जिला अस्पताल सहित जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अलग-अलग रंग की बेडशीट (चादर) बिछाई मिलेगी। महकमे ने रोगियों का तनाव घटाने के लिए यह नवाचार करने निर्णय लिया है।
जिला अस्पताल व 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर अब ग्रहों रंग के हिसाब से चादर बिछाई जाएगी। हर दिन अलग-अलग रंग की चादर बेड पर बिछाई जाएगी। विभाग का मानना है कि इससे मरीजों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और वह जल्द ठीक होकर लौटेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि रंगों का प्रभाव मानसिकता पर प्रभाव तेजी से पड़ता है। जैसे सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है, यह बीपी कंट्रोल रखता है। इसी तरह नारंगी रंग अधिक बोलना व कमजोरी दूर करना, हरा रंग सुकून, पीला रंग खुशी, आसमानी रंग ठंडक, गुलाबी हार्मोन को बैलेंस करता है।
नगर दुर्गा मंदिर पुजारी व ज्योतिषाचार्य पं. अवधेश पांडेय ने बताया कि सनातन में रंगों का बहुत महत्व ग्रह शांति में है। प्रत्येक मनुष्य ग्रह चाल से उत्साह, निराशा जैसे भाव उत्पन्न करते हैं। ग्रह शांत होने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। सफेद रंग से चंद्रमा, शुक्र ग्रह की शांति होती है। इसी तरह से नारंगी पीला से बृहस्पति, हरा से बुध, गुलाबी से सूर्य, लाल से मंगल, नीला व बैंंगनी से शनि ग्रह शांत शांति का उपाय शास्त्र वर्णित है।
विज्ञापन


किस दिन कौन सी चादर

सोमवार - सफेद

मंगलवार - नारंगी
बुधवार - हरा

बृहस्पतिवार - पीला
शुक्रवार- पिंक
शनिवार - गहरा नीला, बैंगनी

रविवार - लाल



वर्जन

सात दिन अलग अलग रंग की चादर जिला अस्पताल के बेड पर बिछाई जाएगी। इससे सफाई व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ कलरफुल बेड से मरीजों को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।



-डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस, जिला अस्पताल





जिला अस्पताल व सीएचसी में रंग आधारित बेडशीट बिछाए जाने की रूपरेखा बनी है। शीघ्र ही जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की जाएगी।

- डाॅ. नवनाथ प्रसाद, सीएमओ, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें