फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल में बेड फुल, स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज

Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड नही मिलने से परिसर में स्ट्रेक्चर पर चल रहा इलाज।संवाद
विज्ञापन
लाइव को लोगो
विज्ञापन

इमरजेंसी गर्मी से बेहाल मरीज, पंखा झलकर राहत पहुंचा रहे तीमारदार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भीषण गर्मी में जिला अस्पताल के सभी वार्डाें में बेड फुल हो गए हैं। स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वार्डों में लगे पंखे रेंगते हैं। एसी भी वार्ड को ठंडा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में भर्ती मरीजों का बुरा हाल है। तीमारदार पंखा झलकर मरीजों को राहत पहुंचाते देखे गए। कुछ मरीजों ने घर से स्टैंड फैन मंगा रखा है।
सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 11:39 बजे इमलिया गांव के राजदेव का स्ट्रेचर पर इलाज हो रहा था। बेटी कबिता व पत्नी कैलाशी देवी पंखा झाल रही थीं। क्योंकि इमरजेंसी में लगे पंखों से हवा नहीं मिल रही थी। राजदेव का शुगर लेबल बढ़ गया था। वह गर्मी के कारण बेचैन हो जा रहे थे। पास में ही एक व्यक्ति को स्ट्रेचर लिटाया गया था। डॉक्टर एक सुई लगाकर दूसरे मरीज को देख रहे थे। इस बीच राजदेव की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन उन्हें देखने वाला कोई नहीं था। राजदेव की बेटी व पत्नी डॉक्टर की मनुहार कर रही थीं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। 20 मिनट बाद एक फार्मासिस्ट आकर उन्हें कुछ दवा दी।
विज्ञापन

ओपीडी में पर्ची काउंटर, डॉक्टर कक्ष, जांच कक्ष और दवा वितरण काउंटर पर लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। एसएनसीयू वार्ड में लगा वाटर कूलर ठीक से पानी नहीं दे रहा था। रसूलपुर गांव के सत्यनारायण अपने दामाद मुन्नी के साथ आए थे। गर्मी से परेशान हो गए तो कुर्ता निकाल दिया। व्हीलचेयर पर बैठकर डॉक्टर को दिखाया। उन्हें डॉक्टर कक्ष तक ले जाने में करीब 20 मिनट लग गया।
अस्पताल परिसर में पेड़ की छांव के नीचे तीमारदार बैठे दिखे। रैन बसेरा में बैठने तक की जगह नहीं थी। फर्श पर बैठकर तीमारदार वक्त गुजार रहे थे। दवा काउंटर पर भीड़ के कारण एक व्यक्ति को दवा लेने में 15 मिनट से ज्यादा वक्त लग रहा
...

गर्मी से चक्कर आने पर 45 लोग पहुंचे
जिला अस्पताल की ओपीडी में सभी डॉक्टरों के कक्ष में करीब 45 लोग ऐसे पहुंचे, जिन्हें गर्मी के कारण चक्कर आ रहा था। डॉक्टरों ने उचित सलाह देकर नींबू पानी समय-समय पर पीने की सलाह दी।
विज्ञापन

...
भर्ती मरीजों का विवरण वर्ष 2023 वर्ष 2022
दिनांक पिछले वर्ष इस वर्ष
12 जून 870 880
13 जून 960 903
14 जून 980 997
15 जून 990 870
16 जून 1000 980
17 जून 987 987
19 जून 1100 996
...
कोट
गर्मी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डॉक्टरों की टीम भर्ती मरीजों की देखभाल करने में लगी हैं। वह खुद समय-समय पर राउंड ले रहे हैं। प्रयास यही है कि सभी का बेहतर ढंग से इलाज हो सके। परिसर में पेयजल के इंतजाम को दुरुस्त कर दिया गया है।
डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें